सजग कोरबा अभियान में पुलिस की सख्ती, रातभर चली चेकिंग से बदमाशों में हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN | 7647981711, 9303948009
रात्रि कांबिंग गश्त में निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस का शिकंजा
कोरबा, ACGN :- कोरबा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विशेष निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में 07 और 08 फरवरी की दरमियानी रात जिलेभर में रात्रि विशेष चेकिंग और कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

रात्रि अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच की और उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आदतन अपराधी पाए गए 12 लोगों के खिलाफ धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि संदिग्ध हालात में घूमते मिले 03 व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कांबिंग गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही। शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर उन्हें कानून का सबक सिखाया गया। कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस सहायता नंबर पर दें, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






