छाल में महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर देता रहा धमकी
रायगढ़, 3 फरवरी। छाल थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता द्वारा 2 फरवरी को थाना छाल में आवेदन प्रस्तुत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्वास्थ्य कारणों से जनवरी 2025 से अपने मायके में रह रही थी। अप्रैल माह में कच्चे मकान की मरम्मत के लिए छाल निवासी चन्द्रभान यादव के माध्यम से मिट्टी गिरवाई गई थी, जिसके बाद आरोपी का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ।
पीड़िता के अनुसार 6 अप्रैल को छुट्टी के दिन शाम के समय आरोपी उसके घर आया और बातचीत में उलझाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। पेय पदार्थ पीने के कुछ समय बाद उसे नींद आने लगी। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी द्वारा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा।

महिला की शिकायत पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(एम) में अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं महिला थाना टीम द्वारा पीड़िता के कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रभान यादव पिता दुर्ग विजय यादव, निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट अजीजाबाद थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, हाल मुकाम आईएससी साइडिंग नदी किनारे हाटी पेट्रोल पंप के पास थाना छाल क्षेत्र को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्रिय और आरक्षक भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर न्यायालय में सशक्त पैरवी कर सजा दिलाने तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






