नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झाड़ फूंक के नाम पर लाखों की ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

झाड़ फूंक के नाम पर लाखों की ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मां के ईलाज के नाम पर विश्वास में लेकर सुनियोजित तरीके से सोने के आभूषण सहित कुल तेरह लाख रूपये की ठगी करने के महिला सहित दो आरोपियों को थाना छावनी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत दिवस 21 जनवरी को प्रार्थी संजय अठवानी उम्र 37 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी , स्टेशन रोड दुर्ग ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ दिनों पूर्व दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर सायकल देखने के बहाने आये थे , जिन्होंने उसका मोबाइल नंबर लिया तथा स्वयं का नाम राजू बताया। कुछ दिनों पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी से लगातार फोन पर संपर्क कर उसकी मां की तबीयत खराब रहने की जानकारी लेकर झाड़-फूंक एवं पूजा-पाठ से ईलाज कराने का झांसा दिया गया। इसी कड़ी में 16 जनवरी को प्रार्थी को पावर हाउस फल मार्केट के पास बुलाकर एक महिला के साथ मिलकर देवी पूजा के नाम पर नारियल एवं 1100 रुपये लिये गये तथा मां के पूर्णतः स्वस्थ होने का विश्वास दिलाया गया। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा प्रार्थी को अपनी मां के सोने के आभूषण एवं नगद राशि मंदिर में रखने हेतु कहा गया तथा 20 जनवरी को रेलवे स्टेशन पावर हाउस भिलाई के पास बुलाकर चार नग सोने के कंगन (कुल वजन लगभग 60 ग्राम , अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये) एवं नगद आठ लाख रुपये प्राप्त कर लिये गये। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये एवं उनके मोबाइल बंद हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 318(4) , 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम गठित कर सूचना तंत्र सुदृढ़ किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की पतासाजी करते हुये आरोपी बाबूलाल उम्र 45 वर्ष निवासी थाना श्रीरामपुर , जिला – चित्रकूट (उ.प्र.) एवं गीता राय निवासी जिला हाथरस (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग आठ लाख रुपये नगद , मोबाइल फोन एवं कीपैड फोन जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना छावनी पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि झाड़-फूंक , तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में ना आयें तथा इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now