लैंगिक उत्पीड़न आंतरिक शिकायत समिति की बैठक सम्पन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
साकेत सभाकक्ष में हुई बैठक, कोई शिकायत या परिवाद नहीं पाया गया
कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा में कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए गठित आंतरिक शिकायत परिवाद समिति की बैठक आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि समिति के समक्ष न तो किसी प्रकार की शिकायत प्रस्तुत की गई है और न ही कोई परिवाद लंबित है जिस पर समिति के सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।
लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिरोध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 के तहत गठित इस समिति की बैठकें समय समय पर आयोजित की जाती हैं ताकि कार्यालयीन वातावरण को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया जा सके। आज आयोजित बैठक में यह भी दोहराया गया कि निगम कार्यालयों में लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर पूर्ण सतर्कता रखी जाएगी और भविष्य में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में समिति की अध्यक्ष गुलिस्ता साहू, सदस्य सचिव सुभाषिनी आशावान सहित तारा भगत, कीर्ति अनंत, तिरिथबाई, मालती सोनी, पुष्पा बंजारे, तिलकाबाई ध्रुव, शीतला गोंड़ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






