नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में विद्यारंभ संस्कार का भावपूर्ण आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में विद्यारंभ संस्कार का भावपूर्ण आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (कुसमुंडा, छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

बसंत पंचमी पर 30 नन्हे बच्चों ने किया शिक्षा जीवन का शुभारंभ, खिचड़ी भंडारे में उमड़ा उत्साह

कोरबा ACGN:- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना के साथ विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना से हुई जिसमें विद्यालय के भैया बहनों ने श्रद्धा भाव से समर्पण राशि अर्पित की।


विद्यालय के पुजारी अशोक दुबे आचार्य द्वारा नन्हे मुन्ने भैया बहनों का विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस दौरान नवीन प्रवेशित बच्चों की जीभ पर मधुरस से प्रणव अक्षर ॐ लिखकर उन्हें पहला अक्षर ज्ञान कराया गया। इस संस्कार के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व को बताया गया ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।


इस अवसर पर कुल 30 भैया बहनों ने अपने शिक्षा जीवन का शुभारंभ किया। शिशु वाटिका, प्राथमिक एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण कर पंक्तिबद्ध रूप से फूल और नारियल अर्पित करते हुए मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण एवं खिचड़ी भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य शांति कुमार राठौर ने सभी भैया बहनों, अभिभावकों, मातृशक्ति एवं आचार्य परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now