नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने सप्लायर गिरफ्तार किया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने सप्लायर गिरफ्तार किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आरोपी से 288 प्रतिबंधित कैप्सूल और बाइक बरामद, दो साथियों पर भी नामजद एफआईआर

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र में नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी ट्रैफिक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली सूचना पर 22 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मिलूपारा–कोड़केल मार्ग पर घेराबंदी कर बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सवार आरोपी निलमणी गुप्ता (30) निवासी बिजना, तमनार को रोका। तलाशी में मोटरसाइकिल के हैंडल के भीतर रखी प्लास्टिक पन्नी में 36 पत्ते स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल (कुल 288 कैप्सूल) बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि 30 पत्ते सुनील बेहरा (ग्रामीण लिबरा) के लिए थे, जिन्हें विकास यादव (ग्रामीण राजपुर, लैलूंगा) ने फोनपे के जरिए मंगवाया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 288 कैप्सूल, बिना नंबर की बजाज पल्सर एनएस 125 मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जप्त किया। कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1,18,284 रुपए है। प्रकरण में निलमणी गुप्ता के अलावा सुनील बेहरा और विकास यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C), 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम, एएसआई शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक डोलनारायण सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और हमराह पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील: रायगढ़ जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी नशे या प्रतिबंधित दवाओं से जुड़ी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के नेटवर्क में शामिल सप्लायर, परिवहनकर्ता और खरीददार सभी कानून के दायरे में लाए जाएंगे और इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now