बिलासपुर PCS कोचिंग सेंटर में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती का भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया
मुंगेली ACGN:- मुंगेली में 23 जनवरी 2026 को बिलासपुर PCS कोचिंग सेंटर में ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का भव्य बसंत पंचमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कोचिंग परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। सभी शिक्षक और विद्यार्थी दीप प्रज्वलित कर श्रीफल अर्पित करके माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए। विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक जीवन में सफलता, ज्ञानवृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षकों ने इस अवसर पर कहा कि बसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। माँ सरस्वती की आराधना से छात्रों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश भी दिया।

पूजा के बाद सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और आध्यात्मिक ऊर्जा का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित विद्यार्थी करण सिंह राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों से भी जोड़ते हैं और छात्रों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम का समापन माँ सरस्वती के जयकारों और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































