नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालिका दिवस पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बालिका दिवस पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बालिका संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु एक सप्ताह के लिए जिले के तीनों ब्लॉक में जागरूकता अभियान शुरू

मुंगेली ACGN:- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 23 जनवरी 2026 को कलेक्टर कार्यालय में बालिका दिवस के अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर मुंगेली जिले के तीनों ब्लॉक में रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सारिका मितल, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजूला शर्मा उपस्थित रहे।
इस जागरूकता रथ अभियान का उद्देश्य समाज में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, लैंगिक भेदभाव, भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम करना तथा बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं:


बाल लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन, बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा, भ्रूण हत्या और लैंगिक भेदभाव की रोकथाम, बालिका सशक्तिकरण और समान अवसर सुनिश्चित करना जागरूकता रथ के माध्यम से कन्या जन्मोत्सव, बेटी बचाओ शपथ, विद्यालय प्रवेश एवं नामांकन अभियान, बाल विवाह रोकथाम और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी आमजन तक पहुँचाना, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित प्रसव, बालिकाओं के टीकाकरण एवं पोषण सुनिश्चित करना
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि “जब बेटी पढ़ेगी तभी समाज आगे बढ़ेगा।” उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बालिका के जन्म, शिक्षा और सुरक्षा के लिए सकारात्मक सोच अपनाएँ और इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
बालिका दिवस पर यह संकल्प लिया गया कि जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कर एक सशक्त, शिक्षित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान परियोजना समन्वयक उमाशंकर कश्यप, चाईल्ड हेल्पलाइन महिला एवं बाल विकास विभाग, पत्रकारगण और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now