नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवपदस्थ आईजी अभिषेक शांडिल्य ने सम्हाला पदभार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नवपदस्थ आईजी अभिषेक शांडिल्य ने सम्हाला पदभार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) ने आज दुर्ग रेंज आईजी के पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी गईं। पदभार ग्रहण उपरांत अभिषेक शांडिल्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर दुर्ग रेंज की कानून-व्यवस्था , अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील , निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही तथा बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now