लोकमार्ग पर स्टंट और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चार स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को यातायात नियमों का पालन करने समझाइश, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की
कोरबा ACGN:- थाना सिविल लाइन रामपुर, कोरबा द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2026 को चार काले रंग की स्कारपियों (सीजी 12 बीएस 7298, सीजी 12 बीएल 3201, सीजी 12 बीएल 7861, सीजी 12 बीएच 8214) के चालकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। वाहन चालक लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक, कोसाबाड़ी, सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक खतरनाक स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वाहन में सवार लोग खिड़की से हाथ बाहर निकालकर जोर-जोर से चिल्लाते और गाना बजाते हुए दिखाई दिए। थाना सिविल लाइन रामपुर ने उक्त चालकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/2026, धारा 281 बीएनएस, 184 एम.वी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चारों वाहनों को जप्त किया।
वाहन चालक पवन यादव निवासी भूलसी डीह, चंद्र कुमार कर्श निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लॉक, रोहित पटेल निवासी चंद्र नगर बरहमपुर और मोहम्मद सहजाद खान निवासी बरहमपुर कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को सुरक्षित बैठने और यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी स्टंट करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






