जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें: कलेक्टर मिश्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों, टीकाकरण और संस्थागत प्रसव में पूर्ण सफलता का निर्देश दिया
बालोद ACGN:- बालोद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले और संस्थागत प्रसव, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि आभा आईडी निर्माण और आयुष्मान वय वंदना कार्ड के निर्माण में बेहतर कार्य हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विफल पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य आमजन की सेवा है और जिले के किसी भी नागरिक को बेहतर इलाज से वंचित नहीं रहना चाहिए।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






