बालोद में नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
बालोद ACGN:- जिले के ग्राम दुधली में आयोजित ’प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ के सफल समापन के बाद भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एक विशेष आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। नेशनल जंबूरी के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन और जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि जंबूरी का सुव्यवस्थित आयोजन जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं था।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित शिक्षा, पीएचई, नगरीय निकाय, वन विभाग और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जंबूरी का सफल आयोजन टीम वर्क का परिणाम है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन के एल गजेन्द्र ने किया।
प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






