नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छेरछेरा पर्व के दौरान विवाद, दोनों पक्षों के 10 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छेरछेरा पर्व के दौरान विवाद, दोनों पक्षों के 10 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पेंड्रा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया

जीपीएम, ACGN:- छेरछेरा पर्व के अवसर पर थाना पेंड्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधी में पिकनिक के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने थाना प्रभारी पेंड्रा को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रथम पक्ष के फरियादी विवेक केवट की रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश साहू, सुधांशु दुबे, महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू, सूर्यांश साहू सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी विवाद में मारपीट के दौरान सुधांशु दुबे और दुर्गेश साहू घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर चोट पाए सुधांशु दुबे को बिलासपुर रिफर किया गया।
द्वितीय पक्ष के फरियादी दीपक दुबे की शिकायत पर आरोपी धनंजय केवट, लखन केवट, जनक केवट, अंकुश केवट एवं विवेक साहू उर्फ लक्की साहू के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रथम पक्ष के राम प्रसाद चन्द्रा, ओमकार राठौर, दुर्गेश साहू, सूर्यांश साहू और महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया। वहीं द्वितीय पक्ष के पांच आरोपी धनंजय केवट, जनक केवट, विवेक साहू उर्फ लक्की साहू, लखन केवट और अंकुश केवट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना जारी है और घायल सुधांशु दुबे का उपचार बिलासपुर में जारी है।

प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now