नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली,
By ACGN 7647981711, 9303948009

‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ थीम पर देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा का भव्य प्रदर्शन

दिल्ली ACGN:- गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। झांकी में देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय के माध्यम से अमर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।


राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में आयोजित प्रेस प्रीव्यू में झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी में अग्रभाग पर वर्ष 1910 के भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ जनजातीय समाज को एकजुट किया। पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार और तलवार लिए दिखाया गया है। झांकी में पूरे जनजातीय समाज के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति अटूट संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है।


इस झांकी को अंतिम रूप देने में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और कलाकारों ने दिन-रात परिश्रम किया। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में देश के 17 राज्यों की झांकियों में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष रूप से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होगी।
प्रदीप मिश्रा, देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now