नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पाली महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पाली महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

महाशिवरात्रि पर होने वाले दो दिवसीय आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों से प्रशासन ने किया मंथन


कोरबा ACGN:- जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों को मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और बैरिकेडिंग जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा।
कलेक्टर ने जानकारी दी कि पाली महोत्सव में इस वर्ष राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कलाकारों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है और जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोजन के अंतर्गत इस वर्ष भी साइकिल मैराथन आयोजित की जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए गेमिंग जोन और एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की तैयारी को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।


बैठक में यह भी बताया गया कि महोत्सव के दौरान रेस्टोरेंट और व्यावसायिक स्टॉल लगाने के इच्छुक लोगों से संपर्क किया जाएगा, ताकि स्थानीय रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक अवसर देने, पाली के शिव मंदिर परिसर को दीपों से सजाने, दीपोत्सव आयोजित करने, पाली मेले के दौरान कृषि मेला लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स व बैनर लगाने का सुझाव रखा।
बैठक में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now