मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नियुक्त हुए आर कृष्ण दास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राज्य शासन ने जारी किया आदेश, प्रतिमाह 1.50 लाख मानदेय मिलेगा
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्ण दास को मुख्यमंत्री का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
जारी आदेश के अनुसार आर कृष्ण दास मुख्यमंत्री को मीडिया सहित अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। शासन द्वारा उन्हें सलाहकार के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष देय होंगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 जनवरी 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आर कृष्ण दास की नियुक्ति राज्यपाल के नाम से और उनके आदेशानुसार की गई है। आदेश पर विभागीय उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर भी अंकित हैं।
शासन सूत्रों के अनुसार मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं निर्णयों का प्रभावी संप्रेषण सुनिश्चित किया जा सके।
इस नियुक्ति के आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह विभाग, वित्त विभाग, महालेखाकार कार्यालय, स्टेट गेस्ट हाउस सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए प्रेषित की गई है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को सरकार की मीडिया रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






