सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर
साइबर टिप-लाइन शिकायत पर मस्तूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड और प्रसारित करने के मामले में मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई साइबर टिप-लाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में साइबर टिप-लाइन से प्राप्त शिकायत पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत धारा 67-बी आईटी एक्ट एवं धारा 14 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मोबाइल टावर लोकेशन, आईपी एड्रेस तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अभय कैवर्त पिता संतोष कैवर्त, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेतानगर मस्तूरी, द्वारा अपने मोबाइल फोन से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड एवं प्रसारित किए गए हैं।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय कैवर्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मस्तूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


