नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक चन्द्रिका प्रसाद सारथी, उम्र 33 वर्ष को दिनांक 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को पीड़िता (उम्र 25 वर्ष) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 दिसंबर 2025 को उसका पति काम पर था और मां घर बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उसका परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी ने उसके साथ जबरन अनाचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बिलासपुर ले गया और घुमाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया, फिर उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 64(2)(ड) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (हीरो होंडा एचएफ डिलक्स, क्रमांक CG 13 BB 7567) और आरसी कार्ड जप्त किया गया।
इस कार्रवाई में मुख्य योगदान देने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:
निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे, टिकेश्वर पटेल, सुरेन्द्र भगत,महिला आरक्षक सुकृता कर्ष, की सराहनीय भूमिका रही

कोतरारोड़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे गंभीर अपराध में संलिप्त आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now