नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर | छत्तीसगढ़
बेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर, चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष कांशीपुरी पिता सोनू कांशीपुरी, निवासी बहेरामुड़ा, चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर द्वारा एक नाबालिग बालिका का जबरन हाथ पकड़कर गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत पर चौकी बेलगहना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 08 एवं 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर बेलगहना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जनवरी 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































