लगभग 5.5 करोड़ रुपये के धान की हेराफेरी, गणेश मिनरल्स राइस मिल सील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भंडारित धान का सत्यापन, ऑनलाइन और भौतिक रिकॉर्ड में बड़ा अंतर पाया गया
मुंगेली | ACGN :- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर राज्य स्तर से प्राप्त सूचना के आधार पर सरगांव-पेंड्री स्थित गणेश मिनरल्स राइस मिल में राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भंडारित धान की भौतिक मात्रा का सत्यापन किया गया। मिल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन रिकॉर्ड में कुल 2,41,896 कट्टी धान दर्ज था, जबकि वास्तविक निरीक्षण में केवल 1,97,458 कट्टी ही मिली। यानी लगभग 44,438 कट्टी धान, लगभग 17,775 क्विंटल कम पाया गया।
जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए और मिल के कर्मचारी निरीक्षण के समय कैमरे बंद कर चुके थे। इस लापरवाही और संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए मौके पर ही सीसीटीवी डीवीआर जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, कम पाए गए धान की कीमत लगभग 5.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। कलेक्टर के निर्देश पर मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान उपार्जन और भंडारण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इस कार्रवाई में तहसीलदार सरगांव श्री अतुल वैष्णव, नायब तहसीलदार श्री लीलाधर क्षत्रिय, खाद्य निरीक्षक श्रीमती दीपाली सिंह, मंडी उप निरीक्षक श्री शुभम पैकरा तथा पटवारी श्री रमेश कौशिक शामिल रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






