नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेहतर समन्वय से लाएं लक्षित प्रगति, सभी योजनाओं में समय पर कार्रवाई आवश्यक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेहतर समन्वय से लाएं लक्षित प्रगति, सभी योजनाओं में समय पर कार्रवाई आवश्यक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुंगेली | ACGN :- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के वैरीफिकेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए ई-केवायसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग जैसी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने को कहा। साथ ही संतोषजनक जवाब न देने पर उपसंचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।


उन्होंने बच्चों के आधार पंजीयन की प्रगति का जायजा लिया और शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, वयवंदना, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना और आभा आइडी सहित अन्य कार्यक्रमों में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने मिशन 90 प्लस के तहत शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु सभी नोडल स्कूलों का नियमित भ्रमण करने, शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के परिणाम सुधारने के लिए शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया।


प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, सूर्यघर योजना और जल जीवन मिशन सहित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग को सख्त निगरानी रखने और गर्मी के मौसम में जल संकट से बचने के लिए पंचायतों के साथ समन्वय कर रेड जोन क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, तीनों अनुविभागों के एसडीएम और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now