नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में 502 लाख रूपए की लागत से तीन महत्वपूर्ण पहुंच मार्गों का निर्माण पूर्ण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिले में 502 लाख रूपए की लागत से तीन महत्वपूर्ण पहुंच मार्गों का निर्माण पूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


ग्रामीणों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार की राह खुलेगी

मुंगेली | ACGN :- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग, संभाग मुंगेली द्वारा जिले में तीन महत्वपूर्ण पहुंच मार्गों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामों और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब सुगम, सुरक्षित और वर्षभर इस्तेमाल होने योग्य आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उपसंभाग लोरमी में 139.71 लाख रुपये की लागत से बैजलपुर से बोदोफाल तक 1.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस मार्ग के चालू होने से बैजलपुर, परदेशीकापा, चिल्फी और आसपास के ग्रामों को विशेष लाभ मिलेगा।


इसी तरह, देवरहट से हरनाचाका तक 176.24 लाख रुपये की लागत से 1.75 किलोमीटर लंबी पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इस मार्ग से देवरहट, हरनाचाका, खुर्शी, बांधा और समीपवर्ती गांवों के निवासियों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
वहीं, 186.79 लाख रुपये की लागत से गैंजी गांव से चितावर तक 1.735 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इसके जरिए गैंजी, चितावर, गुरूवाईनडबरी और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर संपर्क और यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।
इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह प्रयास ग्रामीण विकास और जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now