नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुंगेली जिले में धान खरीदी : 8.14 करोड़ फर्जीवाड़ा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुंगेली जिले में धान खरीदी : 8.14 करोड़ फर्जीवाड़ा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

फर्जीवाड़ा करने वाले राइस मिलरों और समिति प्रबंधकों पर बड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज, 04 गिरफ्तार, शासन को पहुंचाया 8.14 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

मुंगेली | ACGN :- जिले में धान के अवैध ओवरलोडिंग और रिसायक्लिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर जांच में पता चला कि राइस मिलों और वाहन संचालकों द्वारा वास्तविक क्षमता से 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक अधिक धान का अवैध परिवहन किया गया।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर खाद्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने राइस मिलरों, समिति प्रबंधकों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों द्वारा किया गया व्यापक फर्जीवाड़ा उजागर किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन आरोपियों ने मिलकर शासन को 8 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पहुँचाया। इस गंभीर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ फरार बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, पीडीएस चावल का वितरण नहीं किया, फर्जी वाहनों के नंबरों से धान का परिवहन दिखाया और वास्तविक धान की मात्रा से अधिक उठाव दर्शाकर शासन को भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई। कुल मिलाकर लगभग 11 लाख क्विंटल धान के खरीद एवं परिवहन में धोखाधड़ी के प्रमाण मिले हैं।


विशेष रूप से कार्रवाई निम्नलिखित केंद्रों में हुई:
उपलेटा राइस मिल: नवागांव घुठेरा समिति के साथ मिलीभगत, 74 जीपीएस युक्त और 40 से अधिक बिना जीपीएस वाहन में धान का अवैध परिवहन
सिंघनुपरी केंद्र: एसएस फूड के साथ मिलकर 4,542 क्विंटल धान का अवैध परिवहन
छटन उपार्जन केंद्र: दीपक राइस मिल व नवकार मिल से मिलकर 3,589 क्विंटल धान का फर्जी परिवहन
झगरहट्टा उपार्जन केंद्र: वर्धमान राइस मिलर्स के साथ गड़बड़ी
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

अब्दुल सत्तार, पिता गुलाम कादर, निवासी दाऊपरा, विकास पांडेय, पिता विनय पांडेय, निवासी भटगांव मुंगेली, महावीर जैन, पिता, ललित जैन, संतोष साहू, पिता बलदाऊ, श्रीधर परिहार, पिता हितकिशोर
फरार आरोपी: अब्दुल समद, ललित जैन, नवेन्द मेनन, अनिल जांगड़े – जिनकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
अन्य थानों में भी फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं:
थाना फास्टरपुर: अपराध क्रमांक 12/2026
थाना लालपुर: अपराध क्रमांक 09/2026
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now