नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार
रायपुर ACGN:-छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के प्रभावी और उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए राज्य के उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 18 एवं 19 जनवरी 2026 को आयोजित 13वें नेशनल रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रभारी संयुक्त संचालक नीरज शाहा ने पुरस्कार ग्रहण किया।
राज्य को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितताओं से सुरक्षा मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को संबल प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि नीतियों की सफलता को दर्शाता है, बल्कि किसानों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता और योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन का प्रमाण भी है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now