थाना रतनपुर पुलिस ने 14.336 किग्रा गाँजा के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, कार्रवाई में 2 मोटरसाइकिल भी जप्त
बिलासपुर ACGN:- थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ गाँजा के अवैध परिवहन में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में 14.336 किलोग्राम गाँजा जिसकी कीमत लगभग ₹1,40,000/- है और 2 मोटरसाइकिल कुल कीमती ₹2,10,000/- जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
कुशल निर्मलकर, पिता रमेश निर्मलकर, उम्र 23 वर्ष
जयकिशन उर्फ दीपक सारथी, पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18/01/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गिधौरी से 2 मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गाँजा बिक्री हेतु नेवसा रोड से ग्राम जाली ले जाया जा रहा है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने नेवसा रोड, ग्राम जाली में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की।
कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति, आशीष कश्यप निवासी गिधौरी, मौके से भाग गया। अन्य दो आरोपियों की तलाशी में 14.336 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी आशीष कश्यप की पतासाजी जारी है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उनि. मेलाराम कठौतिया, सउनि नरेश गर्ग, आर. धनराज कुम्भकार, नरेश पोर्ते, आकाश डोंगरे, लेखपाल खुसरो, मनीष जायसवाल और एसीसीयू टीम प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. रवि यादव, अभिजीत डाहिरे, तदबीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






