नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना सरकंडा पुलिस का सफलता पूर्वक अभियान: डिलिवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

थाना सरकंडा पुलिस का सफलता पूर्वक अभियान: डिलिवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही

बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा पुलिस ने दिनांक 18/01/2026 को अशोक विहार फेस 2 में डिलिवरी ब्वाय से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रार्थी कुष कुमार खुसरो ने बताया कि चार युवकों ने मोटरसाइकिल रोककर जेब में रखे ₹1,000 एवं मोटोरोला मोबाइल लूटने का प्रयास किया। आरोपियों में दो वयस्क और दो नाबालिक शामिल थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर उनसे लूटे गए मोबाइल को बरामद किया। आरोपियों ने अपने कृत्य को स्वीकार किया। सभी आरोपी न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए।
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश केंवट, पिता विजय केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकंडा
दीपक पटेल, पिता द्वारिका पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, शिव मंदिर के पास, थाना सरकंडा
3-4. विधि से संघर्षरत 2 नाबालिक
थाना सरकंडा पुलिस लगातार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए सतर्क है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now