मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुँचा प्रशासन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुकमा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मिशन कनेक्ट के जरिए चौपाल तक पहुंची सरकार, मौके पर समस्याओं का समाधान
सुकमा ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अंत्योदय और सुशासन की सोच को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सुकमा जिले में मिशन कनेक्ट की शुरुआत की गई है। संभागायुक्त बस्तर डोमन सिंह के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को समाप्त कर सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाना है।
मिशन कनेक्ट के तहत छिंदगढ़ विकासखंड की लगभग 60 पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचे। यह अभियान केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। सुबह से ही अधिकारी स्कूलों, आंगनबाड़ियों, आश्रम छात्रावासों, ग्राम पंचायत भवनों और स्वास्थ्य केंद्रों में सक्रिय नजर आए।

निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन और पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की स्वयं जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया गया कि शासकीय राशि का सही और पारदर्शी उपयोग हो।
अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने, जिससे शासन और जनता के बीच भरोसा और अधिक मजबूत हुआ। निरीक्षण के पश्चात जनपद पंचायत छिंदगढ़ में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायतवार रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण किया।

कलेक्टर अमित कुमार ने निर्देश दिए कि जिला स्तर से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए, जबकि राज्य स्तर से संबंधित विषयों को शीघ्र संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि मिशन कनेक्ट का उद्देश्य केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रशासन अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बने।
मिशन कनेक्ट के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अब योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि वास्तविक रूप से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति से क्षेत्र में उत्साह और विश्वास का माहौल बना है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल। अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






