नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वन विभाग का नवाचार, बस्तर की इमली चटनी को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वन विभाग का नवाचार, बस्तर की इमली चटनी को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वन धन विकास केंद्र के माध्यम से सुकमा की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
रायपुर ACGN:- बस्तर की पारंपरिक पहचान रही इमली की चटनी अब राष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुकमा जिले में वन विभाग द्वारा एक अभिनव पहल की गई है, जिसके तहत बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार चटनी को वन धन विकास केंद्र सुकमा के माध्यम से आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है।
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य वनोपज का मूल्य संवर्धन कर बस्तर की पारंपरिक स्वाद संस्कृति को देशभर तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए गए अनुसंधान और तय गुणवत्ता मानकों के आधार पर इमली चटनी का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे इसकी गुणवत्ता और स्वाद दोनों को सुनिश्चित किया जा सके।


वन धन विकास केंद्र से जुड़ी नवा बिहान महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं इस चटनी के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को उत्पादन प्रक्रिया, स्वच्छता मानक, वैज्ञानिक तकनीक और आधुनिक पैकेजिंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण के बाद उत्पाद की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर नया आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।
बस्तर संभाग में इमली की प्रचुर उपलब्धता को देखते हुए यह पहल स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है। इमली चटनी के उत्पादन से वनोपज संग्राहकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।
वन विभाग की यह पहल महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में यह इमली चटनी न केवल छत्तीसगढ़ के घरों का स्वाद बढ़ाएगी, बल्कि सुकमा जिले की महिलाओं की मेहनत और सफलता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम भी बनेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now