नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस ने घोषित की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, दर्री-जमनीपाली से राजेन्द्र तिवारी नियुक्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कांग्रेस ने घोषित की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, दर्री-जमनीपाली से राजेन्द्र तिवारी नियुक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट द्वारा जारी सूची में कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल

कोरबा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें कोरबा ग्रामीण क्षेत्र से 10 और शहर क्षेत्र एवं बांकीमोंगरा से 5 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार दर्री-जमनीपाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेन्द्र तिवारी को सौंपी गई है। राजेन्द्र तिवारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं और इससे पूर्व वे दर्री-जमनीपाली ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
राजेन्द्र तिवारी की नियुक्ति से दर्री-जमनीपाली ब्लॉक के दोनों मंडलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। नियुक्ति के बाद श्री तिवारी ने कहा कि दोनों मंडलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय रूप से पार्टी के हित में कार्य करेंगे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now