क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
महिला प्रार्थिया व गवाहों को धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक धाराओं में न्यायालय पेश
बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। महिला प्रार्थिया द्वारा दर्ज कराई गई मारपीट की रिपोर्ट के बाद आरोपियों द्वारा लगातार विवाद और धमकी दिए जाने को गंभीरता से लेते हुए कोनी पुलिस ने उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2025 को अन्नपूर्णा कॉलोनी बिरकोना निवासी सुशीला चौहान ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने रहने वाली काजल तिवारी के यहां कुछ संदिग्ध युवक आए हुए थे। इस पर प्रार्थिया एवं पड़ोस की अन्य महिलाएं पूछताछ करने गईं, तभी काजल तिवारी ने आवेश में आकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थिया के साथ मारपीट कर चेहरे व गले में चोट पहुंचाई।
मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान 17 जनवरी 2025 को आरोपी काजल तिवारी एवं उसके साथी रितेश यादव और संजय उर्फ सोनू मरावी द्वारा प्रार्थिया एवं महिला गवाहों से विवाद कर उन्हें धमकाया जाने लगा। स्थिति की गंभीरता और किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तीनों अनावेदकों को धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की हरकतों पर आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






