दिव्यांगों की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ब्रह्मपुर, ओड़िशा
By ACGN | 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
मूक-बधिर युवाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 30 प्रशिक्षुओं को मिलेगा कौशल और सहयोग
ब्रह्मपुर:- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत कविसूर्यनगर स्थित बनदेवी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में NABARD और SCPWD के संयुक्त तत्वावधान में मूक-बधिर युवाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्किल काउंसिल फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी के डायरेक्टर दीपक सोरिन, कविसूर्य बलदेव साइंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर पी. पुरुषोत्तम, यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश पाढ़ी, बनदेवी स्किल ट्रेनिंग सेंटर की एडिटर विवेका साहू, स्किल ट्रेनिंग सेंटर के प्रेसिडेंट प्रभास चंद्र नाहक तथा गुडियाली के सरपंच प्रशांत कुमार भुयान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं और विशेषकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित लोगों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
इस प्रशिक्षण शिविर में 30 मूक-बधिर प्रशिक्षुओं को सिलाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं उससे जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में T2T स्किल फाउंडेशन और निगमानंद एजुकेशन सेंटर का महत्वपूर्ण सहयोग है। कार्यक्रम का समन्वय निगमानंद एजुकेशन सेंटर के एडिटर सत्यनारायण मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि T2T स्किल फाउंडेशन के स्टेट हेड बिभूति भूषण स्वैन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। T2T प्रोग्राम मैनेजमेंट हेड विकास कुमार स्वैन ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिव्यांग युवाओं के लिए न केवल रोजगार का रास्ता खोलेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान करेगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टलअंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






