नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल विवेकानंदों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल विवेकानंदों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नशा मुक्ति का संकल्प बना विश्व रिकॉर्ड,  गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ बिलासपुर

बिलासपुर, ACGN :- स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर बिलासपुर ने नशा मुक्ति के संदेश के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने प्रमाणित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सर्टिफिकेट प्रदान किया।


कार्यक्रम के दौरान 1500 बाल विवेकानंदों द्वारा पूर्ण वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इसी अवसर पर पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट लंबी स्वामी विवेकानंद की रंगोली भी बनाई गई, जिसे विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली बताया जा रहा है और इसे देखने बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विवेकानंद उद्यान में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के अध्यात्म और आत्मशक्ति को विश्व मंच पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आत्मसंयम, आत्मनियंत्रण और आत्मअनुशासन से ही व्यक्ति महान बनता है। यह जयंती केवल उत्सव नहीं बल्कि संकल्प लेने का अवसर है, जिसमें सभी मिलकर भारत की संस्कृति और अध्यात्म को पुनः विश्व में प्रतिष्ठित करेंगे।


स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान में संपन्न हुई। यहां समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ विवेकानंद उद्यान में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देवकीनंदन चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वदेशी दौड़ को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव आवश्यक है और स्वामी विवेकानंद आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।


इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, प्राचार्य और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now