नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की अहम भूमिका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की अहम भूमिका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन पर रखा जोर

रायपुर: राजधानी रायपुर में आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका निर्णायक होगी और राज्य सरकार उद्योग जगत को हरसंभव सहयोग दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापार जगत और उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई है जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है। जीएसटी सुधारों के बाद अनेक वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और कर प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को देश और विदेश में व्यापक सराहना मिल रही है। राज्य को अब तक लगभग आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये प्रस्ताव विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं और कई परियोजनाओं पर धरातल पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। सरकार का मुख्य फोकस रोजगार सृजन पर है और नई उद्योग नीति के अंतर्गत एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब और उद्यमी न केवल उद्योग बल्कि सामाजिक सरोकारों के माध्यम से भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा और परोपकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री ने इस एक्सपो को मध्य भारत का सबसे बड़ा एक्सपो बताया, जिसमें 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं और इसका लाभ निश्चित रूप से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य को मिले लगभग आठ लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा लगातार 16 वर्षों से इस एक्सपो के आयोजन और पोलियो उन्मूलन जैसे अभियानों में योगदान की भी सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मोबाइल आई क्लीनिक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया और महिला उद्यमियों पर आधारित एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, राम गर्ग सहित रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

समाचार क्रमांक 10/26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now