नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , त्योहारों की भीड़, सड़कों पर दबाव, फिर भी नहीं बिगड़ा शहर का मिजाज!  दीपावली में रायपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

त्योहारों की भीड़, सड़कों पर दबाव, फिर भी नहीं बिगड़ा शहर का मिजाज!  दीपावली में रायपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

होली से दीपावली तक शांति और सुरक्षा का सिलसिला बरकरार, धनतेरस और लक्ष्मी पूजा पर भारी भीड़ के बावजूद बाजारों में रही सुचारू व्यवस्था; पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और व्यापारिक संगठनों का जताया आभार।

रायपुर ACGN:- त्योहारों का मौसम, बाजारों में उमड़ती भीड़, सड़कों पर वाहनों का दबाव और सुरक्षा की बड़ी चुनौती… ऐसे माहौल में राजधानी रायपुर की पहली दीपावली शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना पुलिस कमिश्नरेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

होली, गणेशोत्सव, नवरात्रि और दशहरा के बाद धनतेरस एवं लक्ष्मी पूजा का पर्व भी बिना किसी बड़ी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। अपेक्षा से अधिक भीड़ और नागरिकों की भारी आवाजाही के बावजूद प्रमुख बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही।


रायपुर कमिश्नरेट के गठन के बाद यह पहली दीपावली थी। इस अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्योहारों से काफी पहले ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। संभावित भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई तथा अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए भी पुलिस ने लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। चाकूबाजी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध रूप से चाकू और अन्य हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

गुंडा-बदमाशों, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों की नियमित चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। आवश्यकतानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।


धनतेरस और दीपावली के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अपेक्षा से अधिक भीड़ देखने को मिली। इसके बावजूद पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर प्रबंधन के चलते बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन सुचारू बनाए रखा गया। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। लगातार पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और सतत निगरानी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।


त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों एवं व्यापारियों के आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।


महिला सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मैदानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यकता के अनुसार तत्काल दिशा-निर्देश देकर व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा।


होली से दीपावली तक सुरक्षा का सिलसिला, पुलिस ने जताया जनसहयोग का आभार
पुलिस कमिश्नरेट ने त्योहारों के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथियों, व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।


पुलिस का कहना है कि शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आम नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सामूहिक सहभागिता और आपसी विश्वास से ही त्योहारों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दों को हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now