नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष पर कोरबा में शिवभक्ति का विराट संगम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष पर कोरबा में शिवभक्ति का विराट संगम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

जिले भर के शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्रोच्चार, सनातन आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का भव्य प्रदर्शन

कोरबा: सनातन आस्था, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना के अमर प्रतीक विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मंदिर के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान स्मृति वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला संगठन के आह्वान पर 10 जनवरी को कोरबा जिले में श्रद्धा, भक्ति और स्वाभिमान से ओतप्रोत ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
संगठन के निर्देशानुसार जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में विधिवत जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया। इस दौरान सनातन संस्कृति के गौरवशाली प्रतीक प्राचीन एवं अलौकिक सोमनाथ मंदिर का स्मरण करते हुए भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिले के शिवालय हर हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठे, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

रविशंकर नगर स्थित श्री कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया, जहां उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं महापौर संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान शिव का दर्शन, जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इस अवसर पर सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। इस धार्मिक आयोजन में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, रुक्मणी नायर, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे जिले में आयोजित यह कार्यक्रम सोमनाथ की अक्षुण्ण आस्था, शिवभक्ति और सनातन स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया, जिसने धार्मिक चेतना के साथ सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रगौरव की भावना को और अधिक सशक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

समाचार क्रमांक 06/26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now