साहू समाज की एकता और संगठन ही सामाजिक प्रगति की नींव : तोखन साहू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कवर्धा, छत्तीसगढ़
By ACGN | 7647981711, 9303948009
जिला स्तरीय साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
कवर्धा: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, विधानसभा कवर्धा अंतर्गत जिला कबीरधाम में आयोजित जिला स्तरीय साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से अपने दायित्वों का ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहू समाज का इतिहास सेवा, संगठन और सामाजिक समरसता की सशक्त परंपरा से जुड़ा रहा है। मां कर्मा और मां राजीम के आदर्श आज भी समाज को कर्म, परिश्रम और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

युवा पीढ़ी यदि सामाजिक दायित्वों को समझते हुए आगे आए तो समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाजहित में कार्य करते हुए सामाजिक एकता और समरसता को और अधिक मजबूत करेंगे।

समारोह में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
समाचार क्रमांक 05/26
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






