नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीएमएफ की सड़कों में देरी पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदारों को अल्टीमेटम; लापरवाही पर होगी ब्लैकलिस्टिंग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डीएमएफ की सड़कों में देरी पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदारों को अल्टीमेटम; लापरवाही पर होगी ब्लैकलिस्टिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर की समीक्षा; दैनिक कार्ययोजना के साथ काम में तेजी लाने को कहा

कोरबा, ACGN:- जिले में डीएमएफ (जिला खनिज न्यास मद) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 29 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत एवं प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए दैनिक कार्ययोजना तैयार की जाए और उसके अनुरूप मौके पर काम की प्रगति सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनीटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और निर्माण इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
       कुदमुरा-श्यांग मार्ग पर काम तेज करने के निर्देश
कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के कुदमुरा-श्यांग मार्ग के निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को डब्ल्यूएमएम वर्क शीघ्र प्रारंभ करने और व्हीटी वर्क कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में मैनपावर बढ़ाने, प्रतिदिन की कार्ययोजना प्रस्तुत करने और उसके अनुरूप काम को गति देकर जल्द पूरा करने को कहा।
      कई प्रमुख सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने झगरहा-कोरकोमा-पसरखेत-चचिया मार्ग, घिनारा-खुटाकुंडा मार्ग, मुड़ापार-दादर-भालूसटका-रिस्दी बायपास, डोंगरी-मुढ़ाली, पनगांव-जलके, गिधौरी-चारपारा-मुड़ाभांठा-धनुवारपारा, ओढ़ाली-तिलईपारा, ओझियाईन-रामपुर, रामपुर-सिरली और पचरा-मातीन सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
इसके अलावा उतरदा-रेकी और रंजना-लिटियाखार सहित विभाग के अंतर्गत स्वीकृत अन्य सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
        अधूरे निर्माण और भूमि विवादों पर भी जताई चिंता
कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने के बाद उसे अधूरा छोड़ने जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जोनल टेंडर की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में भूमि संबंधी विवादों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने को भी कहा, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने और ठेकेदारों को स्वीकृत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ठेकेदारों को मूल्यांकन के आधार पर भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए।
          गुणवत्ता जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारियों और सब इंजीनियरों को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी बराबर ध्यान दिया जाए। कार्यों में लापरवाही या निर्धारित मापदंडों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद जिले में डीएमएफ मद से चल रहे सड़क निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं और निर्धारित समय-सीमा में कितने कार्य पूरे हो पाते हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now