NH-43 के किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील, समय-सीमा के बाद नगर पालिका करेगी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू सूरजपुर
सुचारु यातायात और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों, व्यापारियों एवं भवन स्वामियों को दी सूचना
सूरजपुर, ACGN:- नगर पालिका परिषद सूरजपुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 (NH-43) पर सुगम एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की अपील की है। नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों, व्यापारियों एवं भवन स्वामियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा है। समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं मकानों के सामने अनधिकृत रूप से रैंप, शेड, स्टील स्ट्रक्चर और अन्य अस्थायी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर स्थायी रूप से ठेले लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पहले जारी किए जा चुके हैं नोटिस
प्रशासन के अनुसार संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही मुनादी के माध्यम से भी अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अब तक संबंधित लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
समय-सीमा के बाद होगी कार्रवाई
नगर पालिका प्रशासन ने सभी संबंधित दुकानदारों, व्यापारियों एवं भवन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वेच्छा से अवैध अतिक्रमण हटा लें। तय समय के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं की होगी।
नगर पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































