नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वीकेंड पर रायपुर पुलिस का सख्त पहरा, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते मिले 24 लोग, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वीकेंड पर रायपुर पुलिस का सख्त पहरा, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते मिले 24 लोग, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

सेंट्रल जोन में विजिबल पुलिसिंग अभियान तेज, रेलवे स्टेशन के आसपास होटल, लॉज, डॉर्मिटरी और धर्मशालाओं की भी हुई जांच

रायपुर, ACGN:- वीकेंड के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए करीब 24 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 11 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइंस, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी के लिए चिह्नित स्थानों, पार्किंग स्थलों, सुनसान और कम रोशनी वाली गलियों, खाली मैदानों, मंदिरों एवं अन्य प्रार्थना स्थलों तथा रेलवे लाइन के आसपास सघन चेकिंग की।


इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई। अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीमों ने एक साथ पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और उनकी पहचान व गतिविधियों की तस्दीक की। पुलिस ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों की भी जांच की। शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।


रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटल, लॉज, डॉर्मिटरी और धर्मशालाओं की जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने वहां ठहरे यात्रियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी जानकारी की तस्दीक की गई।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाने, अड्डेबाजी और खुले में शराबखोरी पर रोक लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। सेंट्रल जोन में चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now