नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारियों की बदली कुर्सी, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारियों की बदली कुर्सी, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी का प्रशासनिक आदेश जारी, मरवाही, पेंड्रा और गौरेला सहित विभिन्न थानों एवं शाखाओं में अधिकारियों की नई पदस्थापना; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN :- जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने 28 नवंबर 2026 को प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के कई पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के बाद कई थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदल गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर अलग-अलग शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, जो वर्तमान में मरवाही थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब थाना प्रभारी पेंड्रा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, जो रक्षित केंद्र गौरेला में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह उप निरीक्षक संतोष कुमार मांद्रे, जो चौकी प्रभारी खोडरी के पद पर थे, उन्हें थाना गौरेला में पदस्थ किया गया है।
उप निरीक्षक अजय कुमार बारे को शिकायत शाखा एवं नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ थाना गौरेला के विवेचना कार्य से मुक्त करते हुए चौकी प्रभारी खोडरी की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक रणजीत सिंह सेंगर, जो थाना प्रभारी पेंड्रा के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब शिकायत शाखा, एसपी हेल्पलाइन, पी.एम. पोर्टल, जनदर्शन, जनशिकायत, सीएमएसएस पोर्टल, मानव अधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग सहित नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक अवधेश यादव, जो थाना पेंड्रा में पदस्थ थे, उन्हें चौकी प्रभारी सिवनी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा, जो चौकी प्रभारी सिवनी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना पेंड्रा में नवीन पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा महिला आरक्षक क्रमांक 130 आरती मिश्रा की पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरेला की संबद्धता समाप्त कर उन्हें पुनः थाना पेंड्रा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित जिले के संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
कुल मिलाकर जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल से कई थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव आया है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में कितनी प्रभावी भूमिका निभाते हैं।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की आवाज बने हमसे जुड़े हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now