1355 पदों पर भर्ती का मौका, 4 दिसंबर को रोजगार मेला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
19 नियोजक करेंगे भर्ती, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर; महिलाओं के लिए भी खुला रास्ता।
कोरबा ACGN:- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा आगामी 4 दिसंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 19 नियोजक विभिन्न पदों पर कुल 1355 रिक्तियों के लिए भर्ती करेंगे।
रोजगार मेले में सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, वेल्डर, सीएनसी टर्निंग मशीन ऑपरेटर, कटर मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर, एचआर प्लेसमेंट मैनेजर, ऑफिस अटेंडेंट, फर्स्ट एड ट्रेनर, सिक्योरिटी गार्ड, एचआर एग्जीक्यूटिव, केयर टेकर, असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर, सेल्स ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर, अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, सर्विस सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, होटल मैनेजर, सोलर पीवी इंस्टॉलर, बीमा सखी, रिलेशनशिप मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, बीएससी एग्रीकल्चर, नर्सिंग, एमबीए, एएनएम और जीएनएम निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक रखी गई है। वेतनमान 8 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक नियोजकों द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हो सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन और रोजगार पंजीयन जरूरी
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप का उपयोग किया जा सकता है। जिन युवाओं का रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे इसी वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
आवेदकों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि रोजगार मेले में शामिल होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































