नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सारंगढ़ में विकास कार्यों के लिए 5.50 करोड़ मंजूर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सारंगढ़ में विकास कार्यों के लिए 5.50 करोड़ मंजूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सारंगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

बीटी सड़क, सीसी रोड और पुलिया निर्माण के 15 कार्यों को मिली स्वीकृति; उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश।

सारंगढ़ ACGN:- सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए राज्य शासन ने 5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कुल 15 कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत कार्यों में 4 करोड़ 8 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बीटी सड़कों, 60 लाख 10 हजार रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों तथा 80 लाख 83 हजार रुपये की लागत से दो पुलियों का निर्माण शामिल बताया गया है।
नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपये और वार्ड क्रमांक 2-3 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ स्थित अपेक्स बैंक तक सड़क के लिए 40 लाख 9 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 4-5 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड के लिए 48 लाख 12 हजार रुपये तथा वार्ड क्रमांक 5 में सीसी रोड निर्माण के लिए 11 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 7 में बीटी सड़क के लिए 31 लाख 71 हजार रुपये और वार्ड क्रमांक 7-13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नंबर 5 तक सड़क निर्माण के लिए 47 लाख 69 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 8-9 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बीटी सड़क के लिए 37 लाख 87 हजार रुपये तथा अटल परिसर से आजाद चौक तक सड़क के लिए 35 लाख 20 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 8-9-12-13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 36 लाख 15 हजार रुपये और वार्ड क्रमांक 9-10-12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक सड़क के लिए 49 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने वाली सड़क के लिए 67 लाख 93 हजार रुपये तथा घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
वार्ड क्रमांक 12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बीटी सड़क के लिए 45 लाख 8 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 13-14-15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक सड़क के लिए 17 लाख 95 हजार रुपये और वार्ड क्रमांक 15 में बीटी सड़क निर्माण के लिए 40 लाख 63 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इन कार्यों के पूरा होने से नगर के विभिन्न वार्डों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब इन स्वीकृत कार्यों को समय पर शुरू कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराना नगर पालिका और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now