नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूलों में 5 दिसंबर तक मनेगा महतारी भाखा सम्मान सप्ताह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा; विजेताओं को मिलेगा प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, स्थानीय बोलियों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। इस संबंध में संस्कृति विभाग ने स्कूल शिक्षा विभाग को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इस सप्ताह के दौरान मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में विचार व्यक्त करने और स्थानीय कला-संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
        अलग-अलग तारीखों पर होंगी प्रतियोगिताएं
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिडिल स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी दिवस कार्यक्रम होगा। इसके बाद 30 नवंबर को मिडिल स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता, 1 दिसंबर को हाई स्कूलों में वाद-विवाद और 2 दिसंबर को लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
हायर सेकेंडरी स्कूलों में 3 दिसंबर को निबंध तथा 4 दिसंबर को भाषण प्रतियोगिता होगी। वहीं, 5 दिसंबर को महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
निबंध प्रतियोगिता के लिए अधिकतम 200 शब्द और 45 मिनट की समय-सीमा तय की गई है। भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं में प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम पांच मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल और आयोजन स्थल का चयन स्कूल शिक्षा विभाग करेगा।
                विजेताओं को मिलेगा सम्मान
प्रदेश के सभी जिलों में मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्कृति विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी और स्थानीय मातृभाषाओं की गरिमा एवं संस्कृति का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों, प्रतिभागियों की संख्या और विजेता विद्यार्थियों की नामवार जानकारी निर्धारित प्रारूप में संस्कृति विभाग को भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्थापना 14 अगस्त 2008 को हुई थी। आयोग छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओं एवं बोलियों के अनुसंधान, दस्तावेज संकलन, साहित्य सृजन, अनुवाद, प्रचार-प्रसार तथा प्रशासनिक कामकाज में छत्तीसगढ़ी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।
‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भाषाई विरासत को समझने, बोलने और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित से जुड़ा मुद्दा हो तो हमें भेजें।
संपर्क : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now