दूधाधारी मठ महोत्सव में रामकथा की रसधार, 29 नवंबर तक संत सम्मेलन का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक : 26 नवंबर 2026
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पाण्डेय, छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
अयोध्या धाम के स्वामी डॉ. यतिराजाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से हो रही संगीतमय श्रीराम कथा, प्रतिदिन दो सत्रों में उमड़ रहे श्रद्धालु
रायपुर ACGN:- श्रीस्वामी बालाजी भगवान की कृपा से श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के अवसर पर मठपारा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धेय गुरुदेव ब्रह्मलीन राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 21 नवंबर से प्रारंभ होकर 29 नवंबर 2026 तक चलेगा।
श्रीराम कथा का वाचन अयोध्या धाम, उत्तरप्रदेश से पधारे अनन्त श्री विभूषित स्वामी डॉ. यतिराजाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन प्रसंगों और भक्ति भाव का श्रवण करने का अवसर मिल रहा है।
कथा का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। कथा स्थल श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर निर्धारित है।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री दूधाधारी मठ ट्रस्ट, मठपारा, रायपुर के डॉ. राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास जी महाराज एवं न्यासीगण द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने इष्ट-मित्रों और परिवार सहित पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें तथा इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































