नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबिकापुर और सीतापुर की सड़कों का बदलेगा स्वरूप, रात में भी तेजी से चल रहा निर्माण कार्य – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंबिकापुर और सीतापुर की सड़कों का बदलेगा स्वरूप, रात में भी तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


अंबिकापुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
अंबिकापुर ACGN:- संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर के खरसिया नाका रोड और सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का काम तेजी से जारी है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। सीतापुर में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की आवश्यक अनुमति भी मिल चुकी है। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के लिए निर्माण कार्य रात में भी कराया जा रहा है।


अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का खरसिया नाका रोड लंबे समय से जलजमाव की समस्या वाला क्षेत्र रहा है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के 300 मीटर हिस्से में डामरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष हिस्से में सीसी रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान लोगों को धूल और असुविधा से बचाने के लिए प्रतिदिन 6 से 7 टैंकर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।


सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं। निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए अगले तीन महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इधर, सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी सड़क निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति प्राप्त हो चुकी है और वर्तमान में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

बरसात के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। इस सड़क का निर्माण आगामी छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समयसीमा में काम पूरा करने के लिए यहां रात में भी निर्माण कार्य जारी है।


दोनों सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही यातायात अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित होने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा होकर उन्हें बेहतर सड़क की सुविधा कब तक मिलती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now