27 बेदखली आदेश के बाद अरदा में चला प्रशासन का बुलडोजर, शासकीय जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कोरबा ACGN:- शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ राजस्व विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां शासकीय जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माणों के संबंध में 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के पालन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।
कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम अरदा में कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अपनी सख्ती का संदेश दिया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भविष्य में ऐसी जमीनों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रशासन किस तरह निगरानी और संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































