पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन के बाद बढ़ी अंतिम तारीख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक इस भर्ती के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर से बढ़ाकर अब 3 दिसंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक कर दी गई है। अभ्यर्थी इस अवधि तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में कुल 1,501 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://cspc.co.in पर उपलब्ध है।
जारी विज्ञापन के तहत 38 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए मिले हैं। इस पद के लिए अब तक लगभग 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि तीनों पावर कंपनियों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पद रिक्त हैं। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी पदों के लिए कम्प्यूटर बेस्ड मल्टीपल चॉइस टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पदों के लिए निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पावर कंपनी प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































