नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा में धान खरीदी जारी, अब तक 16,259 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा में धान खरीदी जारी, अब तक 16,259 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदा जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर के अनुसार, 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले में कुल 16,259.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
गुरुवार 26 नवंबर को जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों में कुल 3,516.8 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। वहीं शुक्रवार 27 नवंबर को 4,334.4 क्विंटल धान खरीदी के लिए 127 टोकन जारी किए गए हैं।
धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यहां शुद्ध पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बताते हुए समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने पर संतोष जताया है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम गठित कर खरीदी केंद्रों में निगरानी की व्यवस्था की गई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now