नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टोरेट से ग्राम पंचायतों तक गूंजा संविधान का संदेश, जनसेवा का लिया संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टोरेट से ग्राम पंचायतों तक गूंजा संविधान का संदेश, जनसेवा का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

कोरबा ACGN:- संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कोरबा जिले में कलेक्टोरेट परिसर से लेकर विभिन्न शासकीय कार्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों तक संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनहित एवं लोककल्याण के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ ली।


कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में संविधान में उल्लेखित भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने के आदर्शों को याद किया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने तथा आपसी भाईचारे और बंधुता की भावना को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर सहित कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


वहीं जिले के एसडीएम कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायतों सहित कृषि, विपणन, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य, क्रेडा, जल संसाधन, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा आबकारी विभाग सहित अन्य शासकीय संस्थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया। इन कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने एकजुट होकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और उसमें निहित मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली।
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, समानता और बंधुता की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जनहित और लोकसेवा के कार्यों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने तथा संविधान के आदर्शों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस तरह संविधान दिवस पर जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से शासकीय सेवकों ने संविधान की मूल भावना को अपने कार्यों और व्यवहार में उतारने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now