नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकभवन में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोकभवन में संविधान दिवस पर गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

संविधान के मूल सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

रायपुर ACGN:- लोकभवन रायपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावना का वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।
भारतीय संविधान की उद्देशिका देश की शासन व्यवस्था की प्रकृति, मूल सिद्धांतों और उद्देश्यों को स्पष्ट करती है। इसकी शुरुआत ‘हम, भारत के लोग’ शब्दों से होती है, जो यह बताता है कि संविधान की शक्ति का वास्तविक स्रोत देश की जनता है।
संविधान की प्रस्तावना में भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प के साथ सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प भी इसमें शामिल है।
संविधान दिवस का यह आयोजन संविधान में निहित आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें, जनसमस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे हमें भेजें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now